आईटीआई मैदान में श्रीमद्भागवत कथा की भव्य शुरुआत भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ हो गई। इस दिव्य आयोजन में प्रसिद्ध सनातन धर्म प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा प्रवाहित करेंगे।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, नगर में गूंजेंगे भक्ति
संयोजक विजय मिश्रा ने बताया कि कथा का शुभारंभ 9 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा से होगा, जो आईटीआई मैदान से निकलकर रामरेखाघाट तक पहुंचेगी और नगर भ्रमण के पश्चात कथा स्थल लौटेगी। व्यास पीठ पूजन के उपरांत देवकीनंदन ठाकुर जी अपने ओजस्वी वाणी से कथा की शुरुआत करेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ, प्रशासन भी जुटा तैयारियों में
सात दिवसीय इस दिव्य आयोजन में बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशाल पंडाल, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। जिलाधिकारी सहित प्रशासन का पूरा सहयोग इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है।

सनातन धर्म के प्रखर प्रवक्ता हैं देवकीनंदन ठाकुर
श्रीधाम वृंदावन के दिव्य संत देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज न केवल भागवत कथा, श्रीराम कथा, शिव पुराण और देवी भागवत के अमृतमय वाचन के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि न्यूज चैनलों की चर्चाओं में हिंदू धर्म का प्रखरता से पक्ष रखने वाले प्रवक्ता भी हैं।

उनके प्रवचनों में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ता है, और उनकी आध्यात्मिक वाणी लोगों को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।

देश-विदेश में भी गूंजता है ठाकुर जी महाराज का भक्ति संदेश
महाराज जी की लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा सहित कई देशों में भी उनके अनुयायी हैं। उनकी कथाएँ श्रद्धालुओं के हृदय को आध्यात्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग प्रदान करती हैं।



Comment here