मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित को सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल शाखा के प्रांगण में चल रहे छः दिवसीय ‘खेल-कूद प्रतियोगिता’ (खेल सप्ताह) के चौथे दिन ब्लू हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा। ग्रीन हाउस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।


येल्लो हाउस द्वितीय स्थान पर रहा जबकि रेड हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज भी प्रतिभागियों की प्रतिभा ने अंकों के खेल में दिन भर उथल-पुथल मचाये रखा।


खिलाड़ियों का उत्साह और विरोधी से आगे बढ़ने का जज्बा देखने लायक रहा। सभी हाउस लीडर अपने-अपने हाउस के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए नजर आए।


खेल के प्रति बच्चों की समर्पण-भावना को देखकर दर्शकगण फुले नहीं समा रहे थे।

इस खास अवसर पर विद्यालय के संयुक्त निदेशक आमोद कुमार दत्त, प्राचार्या आशा किरण सिन्हा, शाखा प्रभारी दीपक चंद्र सिन्हा, मार्शल दत्त एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहें।

अंक तालिका इस प्रकार रही
प्रथम स्थान- रेड हाउस 316 अंक
द्वितीय स्थान- येल्लो हाउस 273 अंक
तृतीय स्थान – ग्रीन हाउस 261 अंक
चतुर्थ स्थान- ब्लू हाउस 216 अंक
संपन्न हुए खेलों की सूची इस प्रकार है-
1. बास्केट बॉल कक्षा सप्तम एवं अष्टम के छात्र-छात्राओं के द्वारा तथा कक्षा नवम से द्वादश तक के छात्राओं के द्वारा
2. लौंग जम्प कक्षा नवम से द्वादश तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा
3.200 मीटर रेस
कक्षा नवम से द्वादश तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा
4.200 मीटर रेस
कक्षा सप्तम एवं अष्टम के छात्र-छात्राओं के द्वारा
5.100 मीटर रेस
कक्षा सप्तम एवं अष्टम के छात्र-छात्राओं के द्वारा
6.100 मीटर रेस
कक्षा नवम से द्वादश तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा
7.100 मीटर रेस
कक्षा चतुर्थ से षष्ठम तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा
दिनांक 29.3.2025 को, प्रतियोगिता के पाँचवें दिन और भी
शानदार खेलों का आयोजन किया जाएगा।



Leave a Reply