BIHARPATNASTATE

महाराष्ट्र में हुए 122 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में NIA का मधुबनी में छापा

महाराष्ट्र में हुए 122 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में एनआईए ने मधुबनी में छापा मारा है।

बताया जा रहा है कि डिजिटल दुनिया के सीएमडी जावेद आजम महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री हैदर आजम के भाई हैं।

बता दें कि एनआईए की सात सदस्यीय टीम ने वाटसन स्कूल के पास छापेमारी की है। यह छापेमारी दिन में करीब चार बजे हुई।

दुकान में सभी सामान को खाली करवा दिया गया है। जहां छापेमारी हुई है वह इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की दुकान है। महाराष्ट्र में न्यू इंडिया कॉपरेटिव बैंक में घोटाला हुआ था। इसी मामले में छापेमारी हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.