BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

बिहार में प्रेगनेंट हो रही पुरुष! मुजफ्फरपुर में सामने आया अजीबोगरीब मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सीटी स्कैन कराने गए एक पुरुष को मिली रिपोर्ट में उसके पेट में महिला का अंग—यूट्रस (बच्चेदानी) दिखाया गया। यह घटना जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों के बीच इस अजीबोगरीब रिपोर्ट को लेकर चर्चाएं होने लगीं।

कैसे हुई यह गलती?

यह मामला एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) स्थित एक सिटी स्कैन सेंटर का है। रिपोर्ट के अनुसार, शशि रंजन नामक व्यक्ति ने पेट की जांच कराने के लिए सीटी स्कैन कराया था।

जब उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई, तो उसमें उनके पेट में महिला के अंग, जैसे यूट्रस और ओवरी, का जिक्र था। यह रिपोर्ट देखते ही मरीज और उसके परिजन चौंक गए।

बाद में पता चला कि यह एक प्रशासनिक त्रुटि थी, जिसमें महिला की रिपोर्ट पर पुरुष का नाम चढ़ा दिया गया था। यह लापरवाही सीटी स्कैन सेंटर की थी, जहां मरीज की सही पहचान नहीं की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रिपोर्ट

जैसे ही यह घटना सामने आई, रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कई यूजर्स ने मजाकिया ढंग से कहा कि अब पुरुष भी मां बनने का अनुभव कर सकते हैं, जबकि असल में यह सिर्फ एक गलती थी। हालांकि, इससे यह भी पता चलता है कि स्वास्थ्य सेवाओं में कितनी लापरवाही बरती जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.