
‘ओपन’ मैगजीन में राजीव मसंद के कॉलम के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने दो साल की रिलेशनशीप के बाद इस साल दिसबंर में शादी के बंधन बंध जाएंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र जो 4 दिसबंर को रिलीज हो रही है के बाद शादी करेंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन दोनों के परिवारों में इनकी शादी की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं ताकी शादी की डेट तक सब कुछ अच्छे से अरेंजमेंट हो जाए और शादी निश्चित तारीख पर हो सके। परिवार वाले जल्द ही शादी शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं।इससे पहले वेबसाइट स्पॉटबॉय ने दावा किया था रणबीर के मम्मी-पापा यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों की शादी जल्दी कराना चाहते हैं।

और दोनों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और इसलिए ये दोनों कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर रेनोवेशन का काम जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। बता दें कि कृष्णाराज प्रॉपर्टी एक आइकॉनिक जगह से जुड़ी है जिसमें कई सारी यादें हैं। मां नीतू ने यह फैसला अपने अपने गुरुजी के कहने पर लिया था। वहीं एक और अपनी एक और रिपोर्ट में स्पॉटबॉय ने बताया था कि आलिया-रणबीर अपनी शादी से पहले हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट में इस बात की भी जिक्र है कि आलिया-रणबीर ने हनीमून के लिए फिनलैंड, स्विट्जरलैंड के अवाला ब्रह्मास को भी चुन सकते हैं।



Leave a Reply