BOKAROJHARKHAND

BOKARO: प्रवासी मजदूरों को बोकारो में ही रोजगार देने की पहल शुरू, 13000 का डेटा बेस तैयार…

प्रवासी मजदूरों को बोकारो में ही रोजगार देने की पहल शुरू, 13000 का डेटा बेस तैयार

बोकारो : मुख्यमंत्री झारखंड सरकार द्वारा सभी उपायुक्तों एवं उप विकास आयुक्तों को राज्य में आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने का दिशा निदेश दिया गया था। उक्त निदेश के आलोक में प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगो को बोकारो में ही रोजगार देने के उद्देश्य से बियाडा भवन के सभागार में बियाडा सचिव श्री संदीप कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह के द्वारा जिले के सभी बियाडा उद्यमियों के साथ बैठक किया गया।
■ जिले में लगभग 13000 प्रवासी मजदूरों का डाटाबेस तैयार हैं-*
बियाडा सचिव श्री संदीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का निर्देश है कि प्रवासी मजदूरों को झारखंड में ही काम देना है। उन्होंने ने कहा कि आज की तारीख तक बोकारो जिले में लगभग 13000 प्रवासी मजदूरों का डाटाबेस तैयार हैं। जो पूरी तरह से अनुभवी हैं, यह बाहर की कंपनियों में बेहतर काम कर रहे थे। लेकिन कोविड-19 के कारण काम की तलाश में है। ऐसी परिस्थिति में इन्हें रोजगार मुहैया कराना जिला प्रशासन का दायित्व है।


■ हुनरमंद लोगों को हमें पहचानाना है
अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह ने कहा कि बोकारो जिले में करीब 22 हजार प्रवासी आए हैं। इनमें 8 से 9 हजार लोगों में छात्र और कामगार भी हैं, जो वापस चले जाएंगे। लेकिन 13000 ऐसे प्रवासी मजदूर हैं, जो कम पैसे में अपने गृह प्रदेश में काम की तलाश में है। ऐसे हुनरमंद लोगों को पहचान की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने कामगार नाम से एक वेबसाइट तैयार किया हैं जिसमें सभी के नाम, नम्बर और काम के किस फिल्ड में वह अनुभवी है। उसकी पूरी जानकारी है। कंपनियों को अपने काम के मुताबिक प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ना है।
■ कंपनियों के सदस्यों ने भी अपनी समस्या रखी-
बियाडा की कंपनियों ने भी अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रखा। कंपनियों का कहना था कि बीएसएल पर ही बियाडा की ईकाईयां निर्भर हैं, अगर बीएसएल हमें ज्यादा-से-ज्यादा काम देगा, तो हमारे पास काम की कमी नहीं होगी और रोजगार सृजन के नए रास्ते भी खुलेंगे। कंपनियों ने बैंकों के साथ हो रही समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। इसको लेकर बियाडा सचिव ने कहा कि इस समस्या के निराकरण के लिए बहुत जल्द ही बीएसएल अधिकारियों, बियाडा के उद्यमियों और जिला प्रशासन की बैठक होगी। बैठक में एडीओ श्री शनि सिंह, विभिन्न बियाडा कंपनियों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

संवाद सूत्र: नितेश वर्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.