बोकारो : लॉक डाउन के कारण राज्य से बाहर फंसे लोगों के लिए सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना प्रारंभ की गई है।
#ऐसे_प्राप्त_करें_मोबाइल_एप्प
मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना का लाभ लेने के लिए अपने मोबाइल से http://covid19help.jharkhand.gov.in से एप्प डाउनलोड करें।
#इन्हें_मिलेगा_लाभ_सूचना_देनी_होगी
योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को आधारकार्ड की प्रति तथा लाभार्थी के नाम से बैंक खाता जो झारखंड राज्य में अवस्थित किसी बैंक के ब्रांच में हो की सूचना डालनी होगी।
#अन्य_महत्वपूर्ण_जानकारी_आवश्यकहोगी
●लाभार्थी के फोटो(सेल्फी) का मिलान आधार डेटाबेस के फोटो से किया जाएगा। इसके लिए आधार का फोटो साफ होना चाहिए।
●एक आधार संख्या पर एक ही रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।
●मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओ टी पी मोबाइल एप्प पर करना होगा।
●संबंधित सहायता सिर्फ बैंक खाता में ही भेजा जाएगा।
29_अप्रैल_2020_तक_अनिवार्य_रूप_से_करें_आवेदन मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 29 अप्रैल 2020 तक अनिवार्य रूप से आवेदन करने होंगे। ताकि सहायता पहुँचाया जा सके।
अबतक 14242 आवेदन स्वीकृत
मोबाइल एप्प के माध्यम से लोगो को सहायता प्रदान करने हेतु शुरू की गई है। इसके अंतर्गत अबतक बोकारो जिले के 16508 आवेदनों की गई है। उक्त आवेदन में से 14242 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
अपील है कि समय पर आवेदन अवश्य करें मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना का लाभ लेने के लिए जिला प्रशासन बोकारो द्वारा जिले के वैसे लोग जो राज्य के बाहर फंसे हैं और अब तक इस एप्प के माध्यम से आवेदन नहीं दिया है, उनसे अपील की गई है कि एप्प के माध्यम से आवेदन जल्द से जल्द करें।
1000रु प्रत्येक आवेदनकर्ता कोमिलेंगे सीधा उनके खाते में जाएगी राशि लॉक डाउन की स्थिति में झारखंड राज्य से बाहर फंसे हुए लोगों को एप्प के माध्यम से 1000 रु सीधा उनके खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
बोकारो जिले अंतर्गत मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत 14242 आवेदन स्वीकृत…

Related tags :


Leave a Reply