दीपक कुमार
गायघाट (मुजफ्फरपुर) : जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के धनौर गाँव में अपराधियों द्वारा कमलेश सहनी की निर्मम हत्या के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है।

घटना के बाद डॉ. राजभूषण निषाद की धर्मपत्नी डॉ. कंचन माला और भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह समेत कई प्रमुख नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालबाबू साहनी, कटरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, जिला परिषद सदस्य एवं कटरा के मंडल अध्यक्ष राजीव जी, मार्गदर्शक बिमल जी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

नेताओं ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की मांग की गई है कि कोई भी दोषी बच न पाए। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाने का भरोसा दिया गया है।

इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, और स्थानीय लोग अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है।




Leave a Reply