मुजफ्फरपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा में हत्या के एक मामले में पूछताछ करने आई वैशाली सदर पुलिस पर उपद्रवि’यों ने हम’ला कर दिया। इस दौरान पुलिस से हथि’यार छीनने का भी प्रयास किया गया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हालाकि हमले में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। बाद में मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने उपद्र’वियों को खदे’ड़कर हालात पर काबू पाया। उक्त मामले में वैशाली सदर के इंस्पेक्टर रोहन कुमार के बयान पर मंगलेश्वर उपाध्याय, शंभू उपाध्याय, टुनटुन उपाध्याय, अभिमन्यु उपाध्याय सहित सात के खि’लाफ मोतीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आ’रोपितों की गि’रफ्तारी में जुट गई है। मोतीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि वैशाली सदर थाना में हत्या के एक मामले (काड संख्या 404/2019) में ब्रह्मपुरा निवासी गौतम कुमार के पुत्र कुमार आशीष से पूछताछ करने पुलिस आई थी। पुलिस जैसे ही आशीष के घर पहुंची, स्वजनों सहित अन्य आरोपितों ने दुर्व्य’वहार शुरू कर दिया। काम करने से रोक दिया और हा’थापाई कर पुलिस से हथि’यार छीनने का प्रयास किया। हालाकि समय पर मोतीपुर पुलिस वहां पहुंच गई और उपद्रवियों को खदेड़कर वैशाली पुलिस को सुरक्षित निकाल लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में कुमार आशीष को पुलिस ने पहले नोटिस भी दिया था। इसके बाद भी वह पुलिस के सहयोग के लिए वैशाली थाने नहीं पहुंचा। इसपर रविवार को पुलिस उसके घर पहुंची तो सुनियोजित तरीके से घ’टना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ दुर्व्य’वहार व हथि’यार छीनने का प्रयास करने वालों को हर हाल में गिर’फ्तार किया जाएगा।






Leave a Reply