Breaking News

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का हौसला बुलंद:शिक्षिका के गले से चेन की छिनतई

मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए शिक्षिका से चेन झपट लिया। वे स्कूल जा रही थी। अपराधियों ने नगर थाना के ठीक सामने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। वे स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला ने नगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला है।

बाइक पर दो लोग सवार थे

इस मामले में नगर डीएसपी राघव दयाल का कहना है की घटना की जांच की जा रही है। अपाचे सवार दो बदमाश थे। उनको चिह्नित किया जा रहा है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कारवाई की जा रही है। इधर, शिक्षिका ने पुलिस को बताया की उनका नाम कृष्णा सिंह है। वे काजीमोहम्मदपुर थाना के कलम बैग चौक की रहने वाली है। नगर थाना के तिलक मैदान स्तिथ मध्य विद्यालय में शिक्षिका है। वे स्कूल जा रही थी।

दोनों की उम्र करीब 40 साल

इस दौरान नगर थाना के दूसरे गेट के समीप पहुंची थी। इसी दौरान सामने अपाचे सवार दो व्यक्ति आ गए। अचानक से सामने आकर गले से चेन झपट लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश मोतीझील की ओर फरार हो गए। दोनों की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास होगी।

बाइक चलाने वाला हेलमेट पहन रखा था। ब्लू जींस और जूते पहने थे। जबकि, पीछे वाले युवक ने लाल रंग की शर्ट और ब्लू रंग की जींस पहन रखा था। उसने हेलमेट नहीं पहनना था। घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत थाने दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.