Breaking News

अगलगी में परिवार का आशियाना उजड़ा…एकलौते चिराग की भी मौत:सीतामढ़ी मेंशॉर्ट सर्किट से लगी आग

सीतामढ़ी में शॉर्ट सर्किट से एक परिवार का न सिर्फ आशियाना उजड़ गया बल्कि घर का इकलौता चिराग भी झुलस गया। घटना रीगा थाना क्षेत्र के सिरौली प्रथम पंचायत के वार्ड नं-7 स्थित जयनगर गांव की है। हादसा मंगलवार की दोपहर को हुआ। अमृत सिंह के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। इसमें उसका 3 साल का मासूम झुलस गया। इस अगलगी में एक बाइक समेत लाखों की संपति जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त सभी लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से अचानक झोपड़ी जलने लगी। झोपड़ी में आग लगता देख परिजन दौड़ पड़े। आसपास के लोग भी दौड़ते हुए पहुंचे। जब तक लोग पहुंचते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया। हालांकि, विकराल आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने अपने-अपने घरों से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक लोग आग पर काबू पाते, घर में रखा अनाज, कपड़े समेत सभी सामान जल कर राख हो गया। अमृत सिंह को तीन पुत्रियों के बाद एक ही पुत्र था।

अमृत सिंह मजदूरी करता है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय रीगा थाना प्रभारी को दिया और फायर बिग्रेड की टीम भी सूचना दी गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग के यंत्र घटनास्थल पर पहुच कर आग को बुझाने में जुट गए। जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया।

बताया गया कि जिस समय आग लगी उस समय मासूम बच्चा अकेले ही घर में सो रहा था। बाकी के लोग बाहर बैठे थे। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। वहीं जली हुए सामग्रियों का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.