Breaking News

शराब की छापेमारी करने गए होमगार्ड जवान की मौत:वैशाली में देर रात रेड करने गई थी उत्पाद टीम

वैशाली के वैशाली थाना क्षेत्र में उत्पाद टीम के साथ देर रात छापेमारी पर निकले एक होमगार्ड जवान की मौत हो गया। जिसके बाद अफरा तफरी का महौल बन गया। बताया गया है कि मृतक जवान बीते देर रात में उत्पाद टीम के साथ वैशाली थाना अंतर्गत सिमरा गाँव मे शराब को लेकर छापेमारी करने गया था।

तभी उसकी तबियत बिगड़ गई और गिर गया था। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर इलाज में लिए लाया गया था जहां पर चिकित्सक ने होमगार्ड जवान की मौत घोषित कर दिया था।

मृतक के परिजनों को दी गई जानकारी

इधर के घटना के बाद मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी देर रात में ही दे दी जिसके मृतक जवान के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक जवान के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वही घटना की जानकारी प्राप्त होते ही परिवार के लोग सदर अस्पताल हाजीपुर पहुँच गए जहां चीख पुकार से मातम छा गया। शव की सदर अस्पताल हाजीपुर पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू कर दिया गया है।

मृतक होमगार्ड के जवान कर्ताहा थाना क्षेत्र के गुरमिया गांव निवासी 58 वर्षीय लालबाबू राय के रूप में पहचान किया गया है। जिसके मौत हो जाने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक होमगार्ड के दामाद विनोद कुमार राय ने कहा कि थाना द्वारा सूचना मिला था कि छापेमारी के दौरान उनके ससुर की मौत हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.