स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में अब तक कोरोना से पीड़ित लोगों को इलाज के बाद 402 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 5194 है। पिछले एक दिन में 773 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोरोना से पूरे देश में अब तक कुल 149 मौ’तें हुई हैं और 24 घंटे के अंदर 32 लोगों की मौ’त हो चुकी है। वहीं, केरल के वायनाड में तीन में से दो कोरोना वायरस से संक्रमित म’रीज ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में 336 मामले सामने आए हैं। इनमें से दो लोगों की मौ’त हो गई है।




Input: Jagran



Leave a Reply