सुपौल शहर के वार्ड नंबर 2 में बकरी चुराए जाने के मामले में एक युवक को मोहल्ले के लोगों ने बिजली के खंभे में रस्सी से बांधकर पीटा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। यह घटना शनिवार के दिन के 11 बजे की है।
शहर के वार्ड नंबर 2 के रहने वाले रामनारायण कामत के 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को एक युवक उसके बकरी को चुराकर ले जा रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बकरी चोरी किए जाने को लेकर बकरी के मालिक को सूचना दी गई। तो मुकेश कुमार ने उस बकरी चोर को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर बिजली के खंभे में बांध दिया।

पहले तो जमकर उस युवक की पिटाई की गई। फिर इसके बाद इसकी सूचना सुपौल सदर थाने की पुलिस को दे दी। पकड़े गए युवक की पहचान मनीष कुमार पिता गजेंद्र यादव शहर के डिग्री कॉलेज चौक वार्ड नंबर 4 का निवासी के रूप में की गई। मुकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी मेरी बकरी चोरी हो गई थी।
इधर, पकड़े गए युवक ने बताया कि उसकी बकरी भी उसी रंग की है, जिसे देख बकरी को उठाकर ले जाना चाहता था। मगर मोहल्ले वासी बकरी चोर समझकर उसे पकड़ लिया। हालांकि इस बात पर सुपौल सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने बताया कि बकरी चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। फिलहाल इस युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है



Comment here