Breaking News

13 साल की बच्ची से रेप..आरोपी बोला-मैं मेडिकली फिट नहीं:डॉक्टर ने कहा है पिता नहीं बन सकते

जमुई में एक युवक (25) पर 13 साल की नाबालिग से रेप का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने 3 महीने तक रेप किया। जिसकी वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई। लड़की के परिवार ने युवक पर केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि मैं बच्चा पैदा ही नहीं कर सकता। मेरे रेप करने से लड़की कैसे गर्भवती हो सकती है।

मामला लक्ष्मीपुर थाना के एक गांव का है। आरोपी ने बताया कि उसकी शादी को 5 साल हो गए। अभी तक बच्चा नहीं हुआ। कुछ महीने पहले वह डॉक्टर से दिखवाने गया। जहां डॉक्टर ने उससे बताया कि वह कभी बाप नहीं बन सकता। डॉक्टर ने मुझे नपुंसक बताया है। मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

वहीं मामले को लेकर सदर SDPO डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। यदि सत्यता पाई जाएगी तो कार्रवाई होगी।

आरोपी ने बताया कि लड़की अक्सर उसके घर आती-जाती थी। एक दिन बीमार होने पर उसने दवा लाने को कहा। इसी कारण उसके पिता ने मुझे फंसा दिया। 2 लाख रुपए की डिमांड की। नहीं देने पर केस कर दिया।

आरोपी बोला- पीड़िता के पिता ने मुझे फंसा दिया है।

आरोपी बोला- पीड़िता के पिता ने मुझे फंसा दिया है।

आरोपी ने बताया कि उसकी शादी 5-6 साल पहले हुई थी। कहा कि 5 साल बाद भी उसकी पत्नी को एक भी बच्चा नहीं हुआ। इसको लेकर वह अपनी पत्नी के साथ जमुई शहर के एक चिकित्सक से इलाज करवाने पहुंचाता था। जहां चिकित्सक ने उसे बताया कि वह कभी पिता नहीं बन सकता है। इसलिए जब वह पिता ने बन सकता तो रेप करने से कोई लड़की या महिला गर्भवती कैसे होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.