मुजफ्फरपुर जिले में ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर हैं। जिले में तीन माह में 1 करोड़ का ई चालान काटा गया है। इसमें चार हजार से अधिक वाहनों को ओवर स्पीड में पकड़ी गयी। इन गाड़ियों का ई- चलान काटी गयी। यह कार्रवाई चांदनी चौक से पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा तक एनएच – 28 पर लगे स्पीड गन की मदद से की गयी है। इसके अलावा इंटर सेप्टर वाहन से भी ओवर स्पीड में दरभंगा फोरलेन, समस्तीपुर एनएच व मुजफ्फरपुर – हाजीपुर रोड में ई- चलान काटी गयी है। अब तक काटे गए चलान की राशि में से वाहन मालिकों ने 20 लाख से अधिक रुपये जमा भी करवा दिया है।
ट्रैफिक थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने 27 जनवरी से लेकर 18 मार्च के बीच में हाई स्पीड वाहनों पर की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट ट्रैफिक आइजी को भेज दी है।ट्रैफिक आइजी को भेजी गयी रिपोर्ट में थानेदार ने बताया है कि एनएच – 28 पर चकिया टोल प्लाजा पर बनाये गये नियंत्रण कक्ष से हाई स्पीड वाहनों का नंबर के साथ किये गये जुर्माने की सूची भेजी गयी थी। इसके अलावे ट्रैफिक थाने को मिले इंटर स्पेटर वाहन में लगे स्पीड गन की मदद से भी तीन माह में ओवर स्पीड वाहनों से 1 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया है।
इसमें से 20 लाख से अधिक रुपये की वसूली भी हो गयी है। ट्रैफिक थानेदार ने बताया कि चकिया टोल प्लाजा से भेजे गये वाहनों की सबसे अत्यधिक गति में अब तक एक कार की स्पीड 118 दी गयी है। अधिकांश वाहनों की गति 90 से 110 के बीच में पायी जा रही है।
आंकड़ों में ओवर स्पीड पर कार्रवाई
27 जनवरी से नौ मार्च 2023 तक 2842 वाहनों से 56 लाख 84 हजार
10 मार्च 200 वाहनों से चार लाख
11 मार्च 133 वाहनों से दो लाख 86 हजार
13 मार्च 172 वाहनों से तीन लाख 44 हजार
14 मार्च 170 वाहनों से तीन लाख 40 हजार
15 मार्च 143 वाहनों से दो लाख 86 हजार
16 मार्च 85 वाहनों से एक लाख 70 हजार
17 मार्च 137 वाहनों से दो लाख 74 हजार
18 मार्च 142 वाहनों से दो लाख 84 हजार
19 मार्च से अबतक करीब 20 लाख



Comment here