Breaking News

रोहतास का मोस्ट वांटेड सूर्य डान गिरफ्तार:चार थाना की पुलिस को था तलाश, आधे दर्जन से अधिक मामलों में है आरोपी

रोहतास जिले के कुख्यात वांटेड सूर्य डान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी विनित कुमार ने शुक्रवार शाम इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उसकी गिरफ्तारी दरिगांव थाना क्षेत्र से की गई है। उल्लेखनीय है कि सूर्य डान की तलाश जिले के चार थानों अकोढ़ीगोला, नोखा, सासाराम मुफ्फसिल एवं चेनारी कर रही थी।

एसपी ने बताया कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के मड़नपुल के समीप दो बाइक सवारों को लूटने एवं मुखिया से रंगदारी मांग जानलेवा हमला करने के आरोपित लुटेरा सूर्या डॉन उर्फ सोनू पासवान को पुलिस व डीआईयू टीम के सहयोग से दरिगांव ओपी थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी सोनू पासवान उर्फ सूर्या डॉन ने 12 फरवरी की रात मडनपुल के समीप दो बाइक सवारों से 40 हजार नगद, आभूषण, लैपटॉप आदि की लूट की थी। वहीं बीते 25 फरवरी को पकडिया गांव में गली नाली बनाने के क्रम में आपसी विवाद में पंचायत के मुखिया मो परवेज आलम से रंगदारी मांगते हुए सहोदर भाई मकसूद आलम को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। साथ ही मोबाइल के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहा था।

बताया कि घटना के बाद गांव छोड़कर बाहर फरार हो जाता था। इसी क्रम में पुलिस ने इसके मोबाइल लोकेशन पर कई स्थानों पर छापेमारी कर दरिगांव ओपी के महुअरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि वह गत दिनों में जेल से बाहर आया था, और फिर अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि सूर्या डॉन पर अकोढ़ीगोला थाने के तीन मामलों दर्ज है, इसके अलावे सासाराम मुफ्फसिल थाना में दो, चेनारी थाना में एक व नोखा थाना में एक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.