Breaking News

बिहार में हिंदू राष्ट्र के पोस्टर पर गिरफ्तारी:दरभंगा में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गिरफ्तार;

हिंदू नववर्ष पर दरभंगा में हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर लगाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। पुलिस ने देर शाम विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि राजीव प्रकाश मधुकर को शांति समिति की बैठक में आमंत्रण दिया गया था। बैठक से लौटने के दौरान उनकी गिरफ्तारी की गई। मुस्लिम संगठनों ने SP-DM से पोस्टर को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद ये कार्रवाई हुई है।

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय थाने में पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। इधर, भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी भी थाना पहुंचे।

विधायक संजय सरावगी ने थानाध्यक्ष सहित एसएसपी से बातचीत भी की गई, लेकिन जिलाध्यक्ष को नहीं छोड़ा गया। नगर विधायक ने कहा कि यह कार्रवाई एक पक्ष को खुश करने के लिए किया गया है।

अगर बैनर से भावना को ठेस पहुंच रही है, तो उर्दू मोहल्ले में सड़क पर खुलेआम वधशाला चल रही। क्या उससे भावना को ठेस नहीं पहुंच रही। एक ही थाना क्षेत्र में एक पर कार्रवाई हो रही है, तो दूसरे पर नहीं यह कहां का इंसाफ है।

हिंदू नववर्ष पर मौलागंज स्थित सड़क पर लगे बैनर में हिंदू राष्ट्र लिखा था। इसे लेकर मुस्लिम संगठनों ने डीएम और एसपी को लिखित शिकायत की थी।

हिंदू नववर्ष पर मौलागंज स्थित सड़क पर लगे बैनर में हिंदू राष्ट्र लिखा था। इसे लेकर मुस्लिम संगठनों ने डीएम और एसपी को लिखित शिकायत की थी।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर जिला शांति समिति की बैठक में शामिल थे। वापस होने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिंदू नववर्ष पर मौलागंज स्थित सड़क पर लगे बैनर में हिंदू राष्ट्र लिखा था। इसे लेकर मुस्लिम संगठनों ने डीएम व एसपी को लिखित शिकायत की थी।

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि आपत्तिजनक बैनर लगाने और लगवाने के मामले में 4 लोगों पर नामजद प्राथमिकी की गई थी। जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.