Breaking News

समस्तीपुर में अधेड़ की गोली मारकर ह’त्या:बंगरा चौक से जा रहा था घर, बदमाशों ने मारी दो गोली

समस्तीपुर में शनिवार की सुबह एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या की गई। घटना बंगरा थाना क्षेत्र डीह सरसौना गांव की है। सुबह बंगरा चौक से नाश्ता कर घर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान सवार मोहम्मद जफरूल को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बंगरा चौक के पास शव रखकर एनएच 28 को जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक 3.3 गोली का खोखा बरामद किया है। घटना के पीछे गांव में जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं

घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहम्मद जफरूल गांव में ही खेती गृहस्ती का काम करते थे। सुबह वह बंगरा चौक से साइकिल से घर डीह सरसाना लौट रहे थे इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने सुनसान स्थल पर ताबड़तोड़ उन्हें दो गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाश कितने की संख्या में थे और किस और फरार हुए यह किसी ने नहीं देखा। गोली की आवाज पर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक सभी बदमाश वहां से फरार हो गए थे।

घटना किस कारण से हुई है इसके बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। उधर सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी ने बताया कि घटना की सूचना पर बंगरा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। है वह खुद भी घटनास्थल के लिए निकल रहे हैं। लोगों ने बताया कि गोली की आवाज पर जुटे लोग ने देखा के मोहम्मद जफरूल सड़क किनारे खून से लथपथ छटपटा रहे हैं तत्काल लोग उन्हें ताजपुर रेफरल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.