Breaking News

खगड़िया का कुख्यात अमर यादव पटना से गिरफ्तार:बाहुबली ब्रजेश यादव हत्याकांड में बनाया गया मुख्य अभियुक्त

खगड़िया जिले के कुख्यातों की टॉप लिस्ट में शामिल और बाहुबली ब्रजेश यादव हत्याकांड मामले के मुख्य अभियुक्त अमर यादव को पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अमर यादव के ही एक करीबी ने पुलिस को अमर यादव के पटना के बिस्कोमान भवन के समीप छिपे होने की जानकारी दी थी। इसके बाद ब्रजेश यादव हत्याकांड मामले का उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारी पटना के लिए रवाना हो गए।

सभी सादे लिबास में पहुंचकर अमर के पास सीधे पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। इसे शनिवार की सुबह पटना से खगड़िया लाया गया है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताते चलें कि मुखिया पति अमर यादव बीते 3 मार्च को गोगरी थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत के शिशवा गांव निवासी और अपने चचेरे भाई कुख्यात ब्रजेश यादव की दिन-दहाड़े गोली मारकर की गई। हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त बनाए गए हैं।

घर से निकलते ही बरसाईं गई थी दनादन गोलियां
मुखिया पति अमर यादव मृतक ब्रजेश यादव के चचेरे भाई है। ब्रजेश यादव की पत्नी ने एफआईआर में 7 लोगों को हत्यारोपित अभियुक्त बनाया है। इसमें अमर यादव को मुख्य अभियुक्त और मुखिया कंचन देवी के भाई यानी अमर यादव का साला विजय कुमार यादव, दो भाई दिवेश यादव और फुलटन यादव के अलावा तीन अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बीते 3 मार्च को ब्रजेश यादव गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अपने घर से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने घेर कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे ब्रजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मान रही बड़ी कामयाबी
बताते चलें कि अमर यादव का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। हालांकि करीब 10 वर्ष पहले वे आपराधिक गतिविधियों से किनारा कर राजनीतिक क्षेत्र में आ गए और उनकी पत्नी कंचन देवी लगातार तीसरी बार वासुदेवपुर पंचायत की मुखिया चुनीं गईं है।

हत्या की साजिशों का हो सकता है खुलासा
आपसी रंजिश के कारण ब्रजेश यादव की हत्या कर दी गई। मगर इसकी साजिश में कई लोग शामिल थे। इसका खुलासा गिरफ्तार मुखिया पति से पूछताछ के बाद हो सकता है। बताया जाता है कि इस हत्याकांड को पूर्व से सुनियोजित तरीके से दिया गया था। इसकी साजिशकर्ता का नाम पूछताछ और पुलिस की गहन जांच से सामने आ सकता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.