नाॅर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी(एनबीपीडीसीएल) के 9 सर्किल में बिजली की बर्बादी(लॉस) में माेतिहारी सबसे आगे है। माेतिहारी में 32 प्रतिशत से ज्यादा बिजली लॉस हाे रहा है। वहीं, बिजली लॉस में दरभंगा सर्किल की स्थिति बाकी सर्किल से बेहतर है। मुजफ्फरपुर सर्किल में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली की बर्बादी पर अंकुश लगा है। मुजफ्फरपुर शहरी डिविजन वन में बिजली लॉस महज 9 प्रतिशत है। लेकिन, मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाके में 32 प्रतिशत तक बिजली लॉस हाे रहा है। लाइन लाॅस राेकने के लिए अप्रैल माह में मुजफ्फरपुर में बड़े स्तर पर बिजली चाेरी के खिलाफ अभियान शुरू करने व बिलिंग करने की प्लानिंग है।
null
मुजफ्फरपुर शहरी डिविजन वन में 33 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। मुजफ्फरपुर शहरी डिविजन वन में उत्तर बिहार में सबसे कम बिजली बर्बादी का डाटा आया है। शहरी डिविजन वन में महज 8.56 फीसदी लाइन लाॅस है। जबकि शहरी डिविजन दाे में 16.97 फीसदी तक लाइन लाॅस है। विभाग का दावा है कि बिलिंग, वसूली के साथ बिजली चाेरी के खिलाफ लगातार अभियान की वजह से लाइन लाॅस पर नियंत्रण है। एनबीपीडीसीएल की ओर से जनवरी माह में लाइन लाॅस के डाटा में सबसे खराब स्थिति माेतिहारी सर्किल की है। मुजफ्फरपुर सर्किल में बिजली की बर्बादी देखें ताे यहां सीतामढ़ी में सबसे बदतर स्थिति है। सीतामढ़ी में सबसे ज्यादा 35.39 प्रतिशत तक बिजली का लाॅस है। इससे बेहतर स्थिति में शिवहर डिविजन है। शिवहर डिविजन में बिजली चाेरी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन का असर है कि शिवहर,सीतामढ़ी व पुपरी डिविजन में सबसे बेहतर स्थिति में शिवहर है।

विभाग ने कहा- कंपनी ने 21% लाइन लाॅस का टारगेट दिया है
लाइन लाॅस कम करने के लिए कई स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। कंपनी ने 21 प्रतिशत लाइन लाॅस का टारगेट दिया है। बिजली चाेरी राेकने के लिए छापेमारी तेज करने व बिलिंग बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में 33 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया गया है। इसका लाभ उपभाेक्ता व विभाग दाेनाें काे मिलेगा। – पंकज राकेश, अधीक्षण अभियंता, मुजफ्फरपुर सर्किल



Comment here