Breaking News

भोजपुर में एक दिन में दो सड़क हादसा, 3 घायल:दवा लेने जा रहे थे दो भाई

भोजपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में सगे भाई समेत तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद तीनों जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया । पहली घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही पुल के समीप गुरुवार को घटी। जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा। जानकारी के अनुसार जख्मियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी का 24 वर्षीय पुत्र मनीष तिवारी एवं 28 वर्षीय पुत्र राहुल तिवारी शामिल है।

इधर जख्मियों के चचेरे भाई अमरकांत तिवारी ने बताया कि राहुल का घाव का ऑपरेशन कुछ दिन हुआ था ।वह दोनों बाइक पर सवार होकर दवा लाने के लिए टुडीगंज जा रहे थे। उसी दौरान बनाही पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनके बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव स्थित टोल प्लाजा के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी भगवान राय का 30 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बाद किसी काम से बाइक पर सवार होकर आ रहा आया था। गुरुवार की शाम जब वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान पीलापुर गांव स्थित टोल प्लाजा के समीप उसके बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.