समस्तीपुर में शुक्रवार सुबह दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में 11 लाख की लूट हुई। हथियार के बल पर 5 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पांचों अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना जिले के पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदा गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की है।
ग्रामीणों ने बताया कि सभी अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था। अपराधियों ने बैंक खुलते ही पहुंचा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पूसा थानाध्यक्ष और सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं। अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस की टीम छापेमारी शुरू कर दी है।



Leave a Reply