मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र का सदर अस्पताल गेट आज रणक्षेत्र बन गया, जहां एक युवक ने दूसरे युवक पर जमकर थप्पड़ओं की बौछार कर दी. वहीं जब हो हल्ला हुआ और स्थानीय लोग जुटे तो युवक भाग निकला.
दरअसल एक महिला अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल के गेट पर दवाई ले रही थी. इसी दौरान एक युवक का मोबाइल गिर गय. जिसके बाद युवक के द्वारा रौब दिखाते हुए पैसे की डिमांड की जाने लगी वहीं जब महिला के भाई ने पूछा तो युवक भड़क गया और बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई करने लगा. जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ और लोगों की भीड़ जुटती चली गई.
वहीं सूचना पर आनन फानन में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. मौका देख मारपीट करने वाला युवक निकल गया. हालांकि उसका एक साथी युवक मौके से पकड़ा गया. वहीं पुलिस पकड़े गए युवक को अपने साथ थाने ले जाने लगीं. हालांकि स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और युवक ने महिला व उसके परिजनों से मांगी मांगी जिसके बाद मामला शांत हुआ.
Input : Livecities



Leave a Reply