Breaking News

दिल्ली में भूकंप के बाद उड़ी अफवाहें, इमारतें झुकने की आईं शिकायतें, फायर ब्रिगेड हुआ सतर्क

अफगानिस्तान में मंगलवार शाम आए 6.6 तीव्रता के भूकंप के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में खासकर उत्तर भारत में इसके तेज झटके महसूस किए गए. दिल्ली अग्निशमन सेवा को इमारतों के झुके होने की कई खबरें मिलीं और टीमें जांच करने के लिए मौके पर पहुंच गईं. इस बात की पुष्टि फायर अधिकारियों ने भी की है. दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार पूर्वी दिल्ली में विकास मार्ग पर शकरपुर इलाके में एक इमारत के झुकने के बारे में एक कॉल प्राप्त हुई थी. उन्होंने कहा कि  कॉल आने पर हम जांच के लिए पहुंचे, इमारत में कोई झुकाव नहीं पाया गया. यह कॉल पड़ोसी द्वारा दी गई. जबकि इमारत में रहने वालों को इस कॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. 

दिल्ली पुलिस के अनुसार पीएस शकरपुर इलाके में इमारत के झुकने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सेवाएं और डीडीएमए मौके पर पहुंचे, जिसे इमारत संख्या डी-75 के रूप में चिन्हित किया गया, लेकिन कोई स्पष्ट दरार या झुकाव नहीं देखा गया. इमारत के जगदीश चांडलर के रूप में पहचाने जाने वाले कॉलर ने कहा कि उसने झुके होने का संदेह होने पर फोन किया, लेकिन अन्य निवासियों और पड़ोसियों ने उसकी बात का खंडन किया.

इमारत झुकने की खबर से मचा हड़कंप

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि डीडीएमए को सिविल इंजीनियरों द्वारा भौतिक निरीक्षण के लिए एमसीडी को सूचित करने का सुझाव दिया गया था. डीएफएस के अनुसार जामिया नगर और कालकाजी एक्सटेंशन में झुकी हुई इमारतों के संबंध में दो और कॉल प्राप्त हुईं और सत्यापन के लिए दोनों जगहों पर दमकल की दो-दो गाड़ियां भेजी गईं. इस संबंध में अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी. बता दें कि मंगलवार की रात यानी 21 मार्च को कुछ सेकेंड तक चले भूकंप के झटके ने उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को हिलाकर रख दिया. भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई. भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने 6.6 तीव्रता के भूकंप की मैपिंग की, जो रात 10 बजकर 17 मिनट पर आया था. भूकंप का केंद्र उत्तरी अफगानिस्तान में फैजाबाद के 133 किमी दक्षिण पूर्व में था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.