Breaking News

मैंने कहा- किन्नर हूं…वो बोला- तुमसे शादी करनी है:शादी के 6 महीने बाद मारपीट कर भगाया; बोला- किसी और से प्यार करता हूं

मुजफ्फरपुर में एक किन्नर के साथ धोखा हुआ है। एक युवक को उससे पहले प्यार हुआ। फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। अब शादी के 6 महीने बाद युवक ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। उसके साथ मारपीट कर भगा दिया।

मामला अहियापुर का है। किन्नर एसकेएमसीएच के पास किराए के मकान में रहती है। स्टेज शो में प्रोग्राम करती है। उसका आरोप है कि बोचहा के रहने वाले एक युवक ने उसके साथ धोखा किया। किन्नर और युवक दोनों स्टेज शो करते थे।

एक इवेंट के दौरान दोनों मिले थे। युवक ढोलक बजाता था, जबकि किन्नर डांस करती थी। साथ काम करते-करते युवक को प्यार हो गया। हालांकि, किन्नर ने साफ-साफ अपनी सच्चाई बताई। तो युवक ने कहा कि वो बस उससे प्यार करता है और उसके साथ रहना चाहता है।

बाद में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। 6 महीने तक दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। अब युवक उसे अपनाने से इनकार कर रहा। किन्नर का आरोप है कि वो अब किसी और से प्यार करता है। उसे मारपीट कर भगा दिया। कहता है अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहता हूं।

किन्नर ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की है।

न्याय के लिए भटक रही किन्नर

अब किन्नर दर दर की ठोकर खा रही है। उसने बोचहा थाना में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की है। जहां से उसे अहियापुर थाने भेज दिया गया। उसने बताया कि आरोपी बोचहा थाना के रामपुर जयपाल का रहने वाला है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसे बेरहमी से पीटा। उसके बाद घर से निकल दिया। अब वह दूसरी लड़की से शादी करना चाह रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.