विधानसभा में बीजेपी ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमलावर है। तेजस्वी से इस्तीफे की भी मांग कर रही है। इस पर सोमवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे ना सीएम बनना है और ना इन्हें (नीतीश कुमार को) पीएम। हमें सिर्फ जनता के लिए काम करना है। सीबीआई और ईडी को तोता बताते हुए कहा कि मेहुल चैकसी, अडाणी, विजय माल्या नहीं दिखता है। उन्हें सिर्फ विरोधी दल के नेता दिखता है।
उन्होंने कहा कि ना हम डरेंगे और ना झुकेंगे। जब लालू यादव नहीं डरें तो उनका बेटा क्यों डरेगा। ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की घटना जांच कराई। बिना जांच पड़ताल किए बीजेपी सदन में हंगामा कर रहे थे। बिना हाथ पैर के बात करते हैं। इनका एक ही काम है। झूठ बोलना। समाज में जहर घोला।
तेजस्वी ने शायरी में तंज कसा
लहजे में बदजुबानी, चेहरे पर नकाब लिए फिरते है,
बिगड़े है बही खाते जिनके, वो मेरा हिसाब लिए चलते है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मिट्टी घोटाले पर बयानबाजी किए। उसके बाद वे मंत्री बने। जिसके बाद वे पार्टी से दरकिनार किए गए। वे अपने आशियाने के बारे में क्यों नहीं बताते। मिट्ठी में दफनाए गए। आज हाथ पैर मार कर चिल्ला रहे है। एक और शायरी पढ़ी-
वक्त से और हादसों से लड़ा हूं, मैं अपनी उम्र से काफी बड़ा हूं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में लीडिंग स्टेट है। बिहार आगे बढ़ा है। सीएम नीतीश कुमार खुद अभियंता है। अटल पथ, गंगा पथ, गंगा में सिक्स लेन पुल, प्रमुख नदियों पर पुल बनाए जा रहें हैं। केंद्रीय पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखी है। पटना-डोभी समेत अन्य इश्यू को लिखा है। नौकरी के लिए काम हुए है। बिहार में अब मेडल लाओ, नौकरी पाओ। एक चीज भी मोदी ने की हैं जो बताए। श्रेषी सिंह युवा है। लेकिन ऐसी जगह पहुंच गई है की वहा झूठ फरेब होता है।
बीजेपी चरित्र हनन करवाती है। जांच एजेंसी का पंचनामा सार्वजनिक क्यों नहीं करते। जांच एजेंसियों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी बीबी गर्ववती है। लेकिन उसे घंटों बैठाया गया। कल तो अफवाह उड़ा मुझे बेटी हुई है, लेकिन ऐसा नही है। मुझे बेटी होगी तो खुशी होगी।
हम इनके साथ खड़े हैं तो मजबूती के साथ खड़े हैं। इन लोगों को जब हड्डा काट लेता तो टिस टीसता है। वही भाजपा के साथ हो रहा है। हम गरीबों के आगे बढ़ा रहे तो खराब हो गए और वो अमीरों को भगा रहे तो वो बेहतर हो गए है।
हंगामा हुआ, बीजेपी ने वॉकआउट किया
पथ निर्माण के बजट भाषण से पहले सदन में हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी के विधायकों ने कहा कि आरोपी उपमुख्यमंत्री सफाई दें। इस पर स्पीकर ने डांट लगाई तो बीजेपी सदन से वॉक आउट कर दी। विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी और सीबीआई का मामला चल रहा है। उसमें वह आरोपी हैं।
स्पीकर ने कहा-आप को जाना है तो जाइए
स्पीकर ने नेता विरोधी दल को फटकार लगाते हुए बोला कि इसीलिए आपको बोलने का मौका नहीं देते हैं। नेता विरोधी दल को स्पीकर ने डांटा, कहा-सरकार का उत्तर हो रहा है और हम आपको सफाई दिलाए। आप को जाना हैं तो जाइए।



Comment here