Breaking News

शहरवासियों को परेशानी:स्मार्ट सिटी की सीवरेज लाइन में बड़ी लापरवाही, फिर खुदेंगी सड़कें

स्मार्ट सिटी के तहत 277 कराेड़ रुपए की लागत से शहर में बन रही सीवरेज लाइन में बड़ी चूक हाे गई है। ये सीवरेज लाइन व मेनहाेल ताे काफी हद तक बन गए, लेकिन इससे शहरवासियाें के घर व दुकानाें काे नहीं जाेड़ा गया है। ऐसे में एक ताे इसे घर-दुकानाें से जाेड़ने के लिए शहर की सड़कें फिर से खाेदनी पड़ेेंगी। वाे भी समय रहते नहीं किया गया ताे बारिश शुरू हाेने पर शहरवासियाें काे भारी जलजमाव झेलना हाेगा। …और सबसे बड़ी चूक यह कि इस सीवरेज लाइन काे बनानेवाली एजेंसी ने इसे घर व दुकानाें से कनेक्ट करने से इनकार कर दिया है।

एजेंसी का कहना है कि इसके टेंडर में ही इसका एग्रीमेंट नहीं है। इतना ही नहीं स्मार्ट सिटी के दूसरे प्राेजेक्ट से शहर में 3 प्रमुख मेन राेड में नाला बनाए जा रहे हैं। लेकिन, उसके मेन नाला काे माेहल्ले के नालाें से कनेक्ट नहीं किया जा रहा। ये दाेनाें अभी शहर के लिए गंभीर मुद्दे बन गए हैं जाे साेमवार काे साफ-सफाई काे लेकर बुलाई गई बैठक में उठे।

बता दें कि 277 कराेड़ रुपए की लागत से शहर के उत्तरी व पश्चिमी इलाके में 84 किलाेमीटर सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। 55 किलाेमीटर लाइन बिछा दी गई है और तीन-चार मेनहाेल भी बने हैं। इस सीवरेज लाइन से 10 हजार 200 मकान-दुकान व ऑफिस काे जाेड़ा जाना है। घराें के किचन-बाथरूम का गंदा पानी सीवरेज लाइन व स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज हाेते हुए दाउदपुर काेठी पहुंचाना है। वहां ट्रीटमेंट प्लांट में सफाई कर सिकंदरपुर मन में छाेड़ा जाना है। लेकिन, जिन सड़काें काे ताेड़कर ये सीवरेज लाइन बिछाई गई हैं, उन्हें फिर से ताेड़ने की नाैबत आएगी। इस संबंध में वार्ड पार्षदाें के पूछने पर एजेंसी का कहना है कि घर तक कनेक्शन करने का एग्रीमेंट ही नहीं है।

पार्षदों ने उठाए सवाल तो नगर आयुक्त ने कहा- अप्रैल से पहले सब हो जाएगा सही

शहर के वार्डाें 16, 17, 18, 19, 20, 21,22,23 में साफ-सफाई, पानी की आपूर्ति व अन्य सुविधाओं काे लेकर साेमवार काे मेयर निर्मला साहू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें नगर आयुक्त नवीन कुमार, स्टैंडिंग मेंबर राजीव कुमार पंकू, केपी पप्पू, अभिमन्यु चाैहान, अमित कुमार, सुरभि शिखा, कन्हैया कुमार, उमा पासवान समेत संबंधित पार्षद माैजूद थे। कहा गया कि जलापूर्ति व सफाई काे लेकर संसाधन की जाे भी कमी है उसे पूरा किया जाएगा।

इसी बैठक में मेयर निर्मला साहू, वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल व केपी पप्पू समेत कई पार्षदाें ने सीवरेज लाइन में गड़बड़ी का भी मुद्दा उठाया। पार्षद संजय केजरीवाल ने कहा कि माेतीझील में टाउन थाना के सामने, डीआरबी माॅल, ब्रह्मपुरा, एजाजी मार्ग समेत कई जगह स्मार्ट सिटी के नाले काे कनेक्ट नहीं किया गया है। हालांकि, नगर आयुक्त नवीन कुमार ने मेयर व डिप्टी मेयर समेत पार्षदाें काे बरसात के पहले अप्रैल तक ही सभी नालाें काे कनेक्ट करने का आश्वासन दिया।

लिखा पत्र

परेशानी से मंत्रालय को चैंबर ने कराया अवगत

सीवरेज लाइन काे लाेगाें के घराें से नहीं जाेड़ने का मामला केंद्रीय मंत्रालय तक पहुंच गया है। उत्तर बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने आवासीय एवं शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री काे पत्र भेज कर कहा है कि स्मार्ट सिटी के प्राेजेक्ट में भारी अनियमितता है। जिस तरह से सीवरेज लाइन बिछाई गई है उससे शहर की सड़काें काे फिर से ताेड़ने की नाैबत आएगी। साथ ही उन्हें खाेदे जाने से लेकर बनाने तक लाेगाें काे फिर से परेशानी झेलनी हाेगी।

एमडी बोले

बारिश के पहले सबकाे कर दिया जाएगा कनेक्ट

स्मार्ट सिटी के एमडी सह नगर आयुक्त नवीन कुमार ने कहा कि शहर के जहां सीवरेज लाइन बिछाई जा रही, वहां लाेगाें के घर तक मेन हाेल बन रहा। हाउस हाेल्डर भी मेनहाेल से अपने घर काे कनेक्ट कर सकते हैं। एजेंसी काे घर तक कनेक्शन करने की जिम्मेवारी नहीं दी गई थी। हालांकि, इसके लिए एजेंसी से भी बात की जाएगी। स्मार्ट सिटी से जाे नाले बन रहे हैं, वे अभी पूरे नहीं हुए हैं। सभी नालाें काे पहले के नालाें से बारिश के पहले कनेक्ट कर दिया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.