बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar B.ED 2023) के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी दिन है। आज भर अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन फॉर्म एडिट कर सकते हैं। किसी भी तरह की गलती का सुधार आज भर ही होगा। इस परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड को अभ्यार्थी 30 मार्च से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं परीक्षा 8 अप्रैल को होगी।
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के जरिए 37500 सीटों पर होगा एडमिशन
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी ललित नारायण मिश्रा मिथिला विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। इसके लिए अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 के जरिए 37500 सीटों पर एडमिशन होंगे। वहीं रिजल्ट 21 अप्रैल को जारी होगा।
च्वाइस फिलिंग में अधिकतम 12 कॉलेज का चयन कर सकते हैं अभ्यर्थी
23 अप्रैल से लेकर 3 मई तक कॉलेज के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को च्वाइस फिलिंग का मौका दिया जाएगा।राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन
के लिए च्वाइस फिलिंग में अधिकतम 12 कॉलेज का चयन अभ्यर्थी कर सकते हैं। मेधा सूची के आधार पर छात्रों को 9 मई को कॉलेज एलॉट कर दिया जाएगा। फिर 10 से 22 मई तक पहले एलॉटमेंट के आधार पर नामांकन होगा।
दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 29 मई से होगी शुरू
दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 29 मई से शुरू हो जाएगी। वहीं 30 मई से 10 जून तक नामांकन होगा। ऑनस्पॉट नामांकन 14 से 24 जून तक होगा। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए जनरल/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, PWD/EBC/BC/EWS और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए और एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित की गई है।



Comment here