Breaking News

मुजफ्फरपुर में ट्रेन के पार्सल वैन से निकली शराब:रेडिमेड कपड़ा के नाम से हुई थी बुकिंग, जंक्शन से निकालते ही पुलिस ने पकड़ा

बिहार में कारोबारी नए तरीके से शराब भेज रहे हैं। कपड़ा की बुकिंग कर पार्सल से भारी मात्रा में शराब भेजी गई थी। इसे 02564 नई दिल्ली – बरौनी क्लोन एक्सप्रेस के पार्सल वैन से मंगाई गई थी। जिसे रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से जब्त किया है।

मौके से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार भी किया गया है। वह ठेला पर शराब लेकर जंक्शन से निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाज गोविंद कुमार ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा वार्ड-4 का रहने वाला है।

रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि दिल्ली से पार्सल के माध्यम से शराब कैसे बुक कराकर ट्रेन से भेजा जा रही है, इसकी जांच की जाएगी। पार्सल बुक करने वाले रेल अधिकारी सहित अन्य रेल कर्मी भी कानूनी लपेटे में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 20 कार्टन शराब पकड़ी गई है।

बताया गया कि नई दिल्ली जंक्शन से उक्त ट्रेन में बिट्टू नामक शराब माफिया ने गोविंद नाम से मुजफ्फरपुर रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से 462 किलोग्राम का पार्सल 13 मार्च को बुक कराया था। दिल्ली के पार्सल घर ने उक्त क्लोन एक्सप्रेस से उक्त सामान को भेजा। इसकी सूचना मुजफ्फरपुर जीआरपी को मिल गई। इंजन के समीप स्थित पार्सल से 29 पैकेट सामान उतारा। इसके बाद पीछे के पार्सल पैकेज से भी 32 पैकेट उतारा गया। थोड़ी देर बाद गोविंद मौके पर पहुंचा और शराब की खेप लेकर निकलने लगा। इसी बीच पकड़ा गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.