Breaking News

पटना में युवक ने की आत्मह’त्या:परिजनों ने बताया मानसिक रूप से कमजोर था

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में बुधवार 15 मार्च को मानसिक रूप से कमजोर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहटा था थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी राजेन्द्र राय का 30 वर्षीय पुत्र लालू कुमार के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजकर आगे की करवाई में जुटी है।

बताया जाता है कि युवक अपने परिजनों से झगड़ा करते-करते अचानक कमरे में अपने आपको बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने खिड़की से झाखकर देखा की युवक फंदे से लटका हुआ है। जिसके बाद परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारकर आनन–फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिहटा थाना प्रभारी सनोवर खान ने बताया कि काफी दिनों से मानसिक रूप से कमजोर चल रहे युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लेने की सूचना उन्हें मिली। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वहीं केश दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.