काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आरडीएस कॉलेज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर रविंद्र श्रीवास्तव की पत्नी आरती कुमारी के गले से सोने की चेन छीन ली। उनके विरोध करने पर चाकू निकाल हत्या की धमकी दी। चेन लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जांच की और पीड़िता से मामले की जानकारी ली। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी को खंगाला। 55 वर्षीय आरती कुमारी ने पुलिस काे बताया कि उनके पति से एसबीआई से रिटायर्ड मैनेजर हैं।n
वह घर का कुछ सामान लेने निकली थीं। आरडीएस कॉलेज के पास वह ऑटो से उतर सामान लेकर पैदल ही घर की ओर चल दी। तभी बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। दोनों ने काले कपड़े से मुंह बांध रखे थे। पीछे बैठा एक युवक उतर गया। पॉकेट से चाकू निकाल गले से चेन छीनने लगा। चिल्लाने पर हत्या की धमकी दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मोहल्ले व आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। बता दें एक माह के दौरान शहर में चेन छिनतई की यह चौथी घटना है।



Leave a Reply