Breaking News

पटना के शास्त्रीनगर में बदमाशों ने दोहराया जक्कनपुर वाला कांड:ज्वेलरी शॉप के दुकानदार को बनाया निशाना

पटना में फिर से एक ज्वेलरी शॉप के मालिक को शातिर बदमाशों ने झांसा दिया। वो कस्टमर बनकर आए थे। फिर बातों में उलझा करीब 4 लाख रुपए की ज्वेलरी लेकर उड़ गए। इस बार ठगी की वारदात राजधानी में शास्त्री नगर थाना के तहत एजी कॉलोनी में हुई है। पार्क रोड में जय श्री ज्वेलर्स है। बुधवार को दो शातिर कस्टमर बनकर इसी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे थे।n

ज्वेलरी शॉप के मालिक अशोक कुमार के अनुसार मामला दोपहर ढ़ाई बजे के करीब का है। दो लोग उनके शॉप में आए। पहले लॉकेट दिखाने को कहा। फिर कहा कि एक महिला को गिफ्ट करना है। 50 हजार के करीब का अपना बजट बताया। उन्हें सोने से बनी ज्वेलरी चाहिए थी। तब कान की बाली, टॉप्स, फिर गले की चेन और फिर अंगूठी दिखाने को कहा। मेरे पास हल्के वजन वाली जो ज्वेलरी थी, उसे दिखाने के लिए निकाला।

एक-एक सबको देख लिया। ज्वेलरी डेस्क पर ही रखी थी। इसके बाद बातों में दोनों ने उलझाना शुरू किया। कहा कि जो ज्वेलरी दिखाए हैं, वो कम वजन का है। उससे अधिक वजन का दिखाइए। तब मंगलसूत्र दिखाए। मैंने कहा भी कि इससे अधिक वजन की ज्वेलरी मेरे पास नहीं है। इसके बाद भी वो बातें करते रहे। इसके बाद ऑर्डर लेने को कहा। उसका ऑर्डर लेने के लिए जब बुक निकाले तभी डेस्क पर रखी पूरी ज्वेलरी उठाया और अपने पास पैकेट में रखा। फिर बाइक स्टार्ट कर सीधे फरार हो गया। अशोक के अनुसार एक शातिर ने मास्क लगा रखा था। मामले की जानकारी शास्त्री नगर थाना को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।

आज से ठीक 13 दिन पहले इसी तरह दो शातिरों ने जक्कनपुर थाना के तहत मीठापुर इलाके में दो शातिर कस्टमर बनकर शुभ लक्ष्मी ज्वेलर्स में गए थे। वहां से 15 लाख रुपए की ज्वेलरी झांसा देकर ले भागे थे। अब तक वो दोनों शातिरों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.