Breaking News

मिथिला एक्सप्रेस से सफर होगा कूल-कूल:13 एसी कोच के साथ खुलने लगी ट्रेन, अब महज 4 स्लीपर व 2 जनरल कोच होंगे

रक्साैल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस बुधवार काे 13 एसी कोच के साथ रवाना हुई। इस ट्रेन में अब महज 4 स्लीपर और 2 ही जनरल कोच ही रहेगा। जनरल व स्लीपर कोच कम हाेने से हावड़ा के अलावा अन्य स्टेशनाें पर जाने वाले यात्रियाें काे काफी असुविधा हाेगी। हालांकि, एसी से यात्रा करने वाले यात्रियाें काे गर्मी में आरामदायक यात्रा का भी अहसास हाेगा। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस ट्रेन से उत्तर बिहार के यात्रियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नेपाल के यात्री भी हावड़ा आते-जाते हैं। इस ट्रेन में काफी दिनाें से एसी कोच बढ़ाने की डिमांड यात्री कर रहे थे।

इसकाे देखते हुए पूर्वाेतर रेलवे ने बुधवार से 13 एसी कोच, 4 स्लीपर कोच, 2 जनरल कोच और एक ब्रेकयान वाली इस ट्रेन की एलएचबी रैक काे चलाना शुरू किया है। इसको लेकर मिथिला एक्सप्रेस में चार माह पहले से मात्र 4 स्लीपर कोच के लिए ही बर्थ आरक्षित किया जा रहा था। सीपीआरओ ने बताया कि अब नई रैक में 11 एसी-3, 1 एसी-2 और एक एसी फर्स्ट कोच जाेड़ा गया है। पहले की रैक में भी 20 बाेगियां थीं। नए एलएचबी रैक में भी 20 ही बाेगियांं हैं। इधर, बताया जाता है कि साेनपुर व समस्तीपुर मंडल में 13 एसी बाेगी वाली मिथिला एक्सप्रेस पहली ट्रेन बन गई है। इससे पहले दोनों मंडल की किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन में एसी के 13 कोच नहीं थे। हालांकि, सीपीआरओ ने कहा कि अब जाे भी नई रैक आ रही है, उसमें एसी बाेगियाें की संख्या में बढ़ोत्तरी की जा रही है।

एसी बाेगी बढ़ने और जनरल व स्लीपर कोच कम होने से यात्रियाें की परेशानी बढ़ी, अब पैसेंजर ट्रेन व बस ही आसरा

इधर, बताया जाता है कि मिथिला एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में लाेग हावड़ा जाते हैं। ऐसे में एसी बाेगी बढ़ने और जनरल व स्लीपर कोच कम होने से यात्रियाें काे काफी परेशानी हाेगी। वहीं, यात्रियों की जेब पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। वहीं मुजफ्फरपुर से बराैनी तक यह ट्रेन प्रत्येक स्टेशनाें पर रूकती है।

जंक्शन से खुलने के बाद यह सिहाे, सिलाैत, ढाेली, पूसा राेड, कर्पूरीग्राम, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बछवाड़ा समेत सभी स्टेशनाें पर रूकती है। इन स्टेशनाें के यात्री इसी ट्रेन से मुजफ्फरपुर से आते-जाते हैं। लेकिन एसी बाेगी बढ़ने से इन यात्रियाें काे बस या दूसरी पैसेंजर ट्रेन का सहारा लेना हाेगा। क्याेंकि दोपहर 1.30 के बाद शाम 6.30 बजे ही एक पैसेंजर ट्रेन है। जाे हमेशा लेट ही खुलती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.