Breaking News

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड शिक्षिका का कार्ड बदलकर उड़ाए 50 हजार:बदमाशों ने मदद का झांसा देकर निकाले रुपए

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षिका के बैंक खाते से 50 हजार रुपए उड़ा दिए। मदद का झांसा देकर बदमाशो ने एटीएम कार्ड बदल लिया। फिर, रुपए निकालकर फरार हो गए। मामला जिलें के काजीमोहम्मदपुर स्तिथ कलमबाग चौक के सेंट्रल बैंक की है।

रिटायर्ड शिक्षिका का कार्ड बदला

यहां बदमाशो ने रिटायर्ड शिक्षिका का कार्ड बदल लिया। पीड़ित शिक्षिका माड़ीपुर आर्मी कैंट के समीप की रहने वाली कुमकुम कुमारी है। उन्होंने बताया की उनका खाता सेंट्रल बैंक में है। वे बैंक पहुंची थी। पासबुक अपडेट कराना था। साथ ही एटीएम पिन बनाना था। बैंक कर्मी ने नीचे जाकर पासबुक अपडेट और पिन बदलने के लिए बोले। वे नीचे चली गई। वहा पर एक युवक खड़ा था। उसने कहा की ऐसे पासबुक घुसाए। लेकिन, उन्होंने मना किया।

5 बार में पैसे निकाले गए

फिर, वे अपना एटीएम पिन जेनरेट करने लगी। इसी बीच थोड़ा समय लग रहा था। तभी, युवक झट से बोला की ऐसे निकाले और डाले। इसी दौरान उसने एटीएम बदल लिया। थोड़ी देर बाद 50 हजार निकलने का मैसेज आया। 5 बार में पैसे निकाले गए थे। उन्हे शक हुआ तो बैंक पहुंची। एटीएम को बंद कराया गया। पता चला की आरोपी युवक ने उसी एटीएम से पैसे निकाल लिए। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली। मामले में थानेदार दिगंबर कुमार का कहना है की बैंक व एटीएम में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया है। एक युवक को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जायेगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.