Breaking News

सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या:गांव के दो लोगों पर लगा हत्या का आरोप

सीवान के तरवारा थाना क्षेत्र के सिसवा कोडड गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घर से बुलाकर युवक की हत्या की गई। गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी जनक यादव के 40 वर्षीय पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है। मृतक के पिता जनक यादव ने बताया कि सुबह में मेरे गांव के अशोक यादव और दिनेश यादव घर आए और मेरे बेटे को घर से बुलाकार ले गए। उसके एक घंटे बाद गांव से कुछ दूरी पर तरवारा थाना क्षेत्र के सिसवां कोड़ड़ गांव में चिमनी के पास सड़क किनारे उसकी हत्या कर दी।

युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल और तरवारा थाना की पुलिस ने युवक के शव को अपने पोस्टमाॅर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक विजय यादव 5 छोटे-छोटे मासूम बच्चों का पिता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.