गया में शुक्रवार की अहले सुबह गया सेंट्रल जेल में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अचानक निरीक्षण से जेल प्रशासन व कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। डीएम-एसएसपी सहित तमाम अधिकारी जेल के अंदर विभिन्न वार्डों में जाकर निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान कोई भी किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ हैं।

वही जेल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। इसके अलावा कुख्यात अपराध कर्मियों पर एक कड़ी निगरानी रखने का निर्देश भी दिए गए हैं। छापेमारी के दौरान सिटी एसपी, नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर विधि व्यवस्था वजीरगंज, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं बल शामिल थे। दरअसल, गया सेंट्रल जेल में यह निरीक्षण रूटीन वर्क था और समय-समय पर जेल में जाकर औचक निरीक्षण किया जाता है।




Leave a Reply