Breaking News

भोजपुर में सड़क हा’दसे में चार जख्मी:काम कर घर लौट रहे थे बाइक सवार दो युवक, ट्रैक्टर ने रौं’दा

भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में करीब चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जहां दो लोगों को गंभीर अवस्था में पटना रेफर कर दिया गया, जबकि दो लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पहली घटना आरा–सासाराम मुख्य मार्ग उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव के समीप बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसके बाद एक युवक को सदर अस्पताल तो दूसरे युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

जख्मी युवक तीयर थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी सुबोध सिंह का 35 वर्षीय पुत्र संटू सिंह जबकि 30 वर्षीय युवक मुन्ना साव शामिल है ।इधर, बताया जाता है कि संटू सिंह आज शाम जीरोमाइल स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में काम से आए थे, काम खत्म कर जब वापस लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोग जख्मी हो गए।

तिलक में जा रहे साइकल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर

आरा–बक्सर मुख्य मार्ग बिहियां थाना क्षेत्र के हमराही नवादा के समीप तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गए जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिया पीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद आरा रेफर कर दिया गया ।

जख्मी बुजुर्ग गजराजगंज ओपी अंतर्गत नवानगर गांव निवासी स्व घुनी शर्मा के 65 वर्षीय पुत्र सुरेश शर्मा है । बताया जाता है कि सुरेश शर्मा अपने रिश्तेदार मनोहर शर्मा के घर अमराई नवादा तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग जख्मी हो गए।

दो गाड़ी आपस में टकराई, राहगीर जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव के समीप सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।जख्मी बड़की सनदिया गांव निवासी सर्वानंद तिवारी के 32 वर्षीय पुत्र देव भूषण कुमार है।

इधर, बताया जाता है कि देव भूषण कुमार गांव के ही एक मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे, जब घर वापस लौट रहे थे तभी बड़की सनदिया गांव के समीप दो बाइक आपस में टकरा गई, बाइक टकराने के बाद सड़क किनारे गिट्टी उड़कर देव भूषण के सिर में जा लगी । जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिन का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.