बेतिया में बारातियों से भरी एक बस पलट गई है। इसमें सवार एक दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक बाराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना जिले के साठी थाना क्षेत्र के बहुआरवा मोड़ की है।
सोमवार रात नेपाल से साठी के दनियान परसौना बारातियों से भरी बस आई थी। मंगलवार सुबह लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर बहुआरवा मोड़ के पास बस पलट गई। इसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि एक बराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर साठी थाना पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक युवक के शव को पुलिस अपने पोस्टमाॅर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या बोले थाना अध्यक्ष
इधर, साठी थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि नेपाल से बारातियों से भरी बस साठी थाना क्षेत्र के दलयान परसौना आई हुई थी। मंगलवार सुबह लौटने के दौरान बहुआरवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। इसमें नेपाल के पोखरिया थाना क्षेत्र के साठी झखरा गांव निवासी ओमप्रकाश साह गोड के रूप में की गई है। वहीं सभी घायल नेपाल के पोखरिया थाना क्षेत्र के साठी झखरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा वहीं, सभी घायलों का इलाज बेतिया गवर्नमेंट अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही।



Leave a Reply