Breaking News

मुजफ्फरपुर में लू’ट का विरोध करने पर मारा चा’कू:गल्ला व्यवसायी के मैनेजर के पेट में तीन बार किया वार

मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर गल्ला व्यवसाई के मैनेजर को पेट में चाकू मार दिया गया। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के गेट के समीप की है। जहां नकाबपोश अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी के मैनेजर के पेट में तीन जगह चाकू मार दिया। इस दौरान बदमाश उनके जेब से 32 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए। वे सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने देखा तो SKMCH में भर्ती कराया। घायल की पहचान मीनापुर के मकसुदपुर के रमेश साह के रूप में हुई है। वे बाजार समिति में गल्ला व्यवसायी पिंटू सिंह के यहां मैनेजर हैं।

घायल का कहना था कि वह रात को जीरोमाइल स्थित एक होटल में परिचित की शादी में गए थे। वहां से बाजार समिति पैदल ही लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवक आगे से आकर रास्ता घेर लिए। दोनों ने काले कपड़े से चेहरे को ढ़ंक रखा था।

बदमाशों के पास था पिस्टल और चाकू

घायल ने कहा कि एक के हाथ में पिस्टल तो दूसरे के पास चाकू था। हथियार दिखाकर धमकी देने लगे। कहा कि पास में जो भी है दो। शोर मचाया तो गोली मार देंगे। एक बदमाश ने जेब से 32 सौ रुपए निकाल लिए। उन्होंने विरोध किया तो पेट में तीन जगह चाकू से वार किया। वे घायल होकर गिर गए। जिसके बाद लोगो ने उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.