Breaking News

खगड़िया में चोरों ने की वृद्ध की पी’टकर ह’त्या:ज्वेलरी शॉप में चो’री करने आए थे चोर

खगड़िया में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी करने आए चोरों ने वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इससे आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह महेशखूंट चौक के पास महेशखूंट-अगुवानी मुख्य पथ को जाम कर दिया और बवाल काटने लगे। इस दौरान दो घंटे तक लोगों ने सड़क जाम रखा और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बाद में पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

ज्वेलरी शॉप के बाहर सो रहे थे वृद्ध
मृतक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के महेशखूंट इंग्लिश टोला निवासी 70 वर्षीय नथुनी केसरी के रूप में हुई है। इधर, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक वृद्ध महेशखूंट चौक स्थित निशा ज्वेलरी शॉप के बाहर बने शेड पर सो रहे थे। इस दौरान देर रात के बाद करीब 3 बजे कुछ चोर ज्वेलरी शॉप का ताला काट रहे थे। वृद्ध जग गए और हल्ला करना शुरू किया तो चोरों ने मिलकर वृद्ध की पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि मृतक वृद्ध उक्त ज्वेलरी शॉप के पास ही शेड में फुटपाथ पर बिस्कुट चाॅकलेट बेचते थे और रात को उसी चौकी पर सोते थे।

एसडीओ-एसडीपीओ को झेलना पड़ा आक्रोश
घटना की सुबह लोगों को मिली तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। लोग हंगामा करने लगे। इसकी खबर मिलने के बाद बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पसराहा और गोगरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मगर लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। बाद में एसडीओ अमन कुमार सुमन और एसडीपीओ मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.