देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। वाल्मीकि नगर में सभा के बाद पटना के बापू सभागार पहुंचे। यहां पर भी शाह के निशाने पर नीतीश और लालू यादव रहे।.
बापू सभागार में आयोजित स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह और किसान-मजदूर समागम में 20 मिनट तक संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि स्वामी सहजानंद ने बिहार में कर्मभूमि बनाकर अंग्रेजों के खिलाफ किसान-मजदूर आंदोलन खड़ा किया। अपनी ही जाति के जमींदारी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
इस समय स्वामी सहजानंद जी का बिहार गर्त में जा रहा है। इसे हमें बाहर निकालना है। नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि चारा चोर के साथ नीतीश बैठ गए। इससे किसानों का भरा होगा क्या? आप बताइए।
उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकार बताते हैं कि नीतीश और लालू में समझौता हुआ है कि उनके बेटे को मुख्यमंत्री बनाएंगे। वो तो पहले से ही मुख्यमंत्री हैं। हर तीन साल पर नीतीश को प्रधानमंत्री का सपना आता है। जब वादा किया है मुख्यमंत्री बनना है तो जनता को क्यों नहीं बताते, तारीख बताएं। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। सबको पता है कि वे लालू को भी धोखा देंगे।

रोड शो की तैयारी हुई पूरी।
अमित शाह ने कहा कि लालू के बेटे कह रहे थे कि बिहार को यूरिया नहीं दिया गया है, जबकि मोदी सरकार ने डेढ़ गुना यूरिया भेजा है। मोदी ने बिहार में विकास में के कार्य कर रहे हैं, नीतीश उसमें अड़गा लगा रहे हैं। एक बार यहां एनडीए की सरकार बना दीजिए, सब कुछ ठीक हो जाएगा। 2024 लोकसभा में भाजपा को प्रचंड बहुत दें।
नीतीश ने एक बार नहीं दो बार धोखा दिया है। मैंने जीवन में झूठ बोलकर पाला बदलने वाला ऐसा नेता नहीं देखा। हमने तय किया है कि भाजपा के सभी दरवाजे नीतीश के लिए बंद हो गए हैं। बिहार की जनता से अपील करने आया हूं। डबल डेकर की सरकार बना कर दीजिए। ऊपर नरेंद्र मोदी हैं ही, यहां भी बीजेपी दीजिए।
बापू सभागार में लालू को सुशील मोदी ने दिया जवाब
बापू सभागार में बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा- विपक्षी एकता मरा हुआ घोड़ा है कितना चाबुक मारोगे, दौड़ेगा नहीं। उन्होंने कहा कि लालू यादव आरएसएस और गोवालकर के बारे में वो झूठ बोल रहे हैं। याद रखें, अभी एक दर्जन केस ठोके हैं और दर्जनों केस ठोकेंगे। नीतीश कुमार याद रखें, जब से बीजेपी का साथ छोड़ा है अतिपिछड़ों और लवकुश आपके साथ नहीं है। आपको जब छोड़ा था 2 पर सिमट गए थे, इस बार जीरो पर आउट करेंगे। वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि लोग कहते कि अमित शाह जाते हैं तो दंगा होते हैं। मैं कहता हूं- नीतीश कुमार जाते हैं तो पीएफआई और बंग्लादेशी आते हैं।
जगह-जगह स्वागत, दर्शन करने गुरुद्वारा जाएंगे
गृह मंत्री दौरे को लेकर पार्टी के नेता जोर-शोर से तैयारी की है। पटना की सड़कों पर जगह-जगह पर अमित शाह का स्वागत किया गया।
राजधानी के इनकम टैक्स गोलंबर, डाक बंगला चौराहा, गांधी मैदान समेत कई चौक चौराहों पर स्वागत के लिए पोस्टर लगाए गए। पटना की सड़कों पर जगह- जगह स्टेज बनाया गया है। पटना साहिब के विधायक और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ढोल और बड़े डमरू से अमित शाह का स्वागत किया। पटना में बनाए गए स्टेज पर रथ बनाया गया है, जिसमें अमित शाह को कृष्ण, तो नरेंद्र मोदी अर्जुन दिखाया गया।
बापू सभागार में कार्यक्रम के बाद अमित शाह पटना साहिब गुरुद्वारा के लिए निकले। वे वहां पर दर्शन करेंगे।



Leave a Reply