Breaking News

समस्तीपुर में पुलिस का एक्शन:अपराध की साजिश रच रहे दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

समस्तीपुर शहर के काशीपुर मोहल्ला स्थित एग बिरियानी हाउस के पास अपराध की साजिश रच रहे दो बदमाशों को नगर पुलिस ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा 2 गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

गिरफ्तार बदमाश की पहचान शहर के ही काशीपुर मस्जिद गली के राहुल कुमार उर्फ चुहिया व रोहित कुमार के रूप में की गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए सदर डीएसपी सेवन हबीब पकड़ी ने बताया कि गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोपहर जानकारी मिली की काशीपुर स्थित बिरियानी हाउस के पास दो बदमाश अपराध की साजिश रच रहे हैं।

इसी दौरान नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी दारोगा सुनील कुमार ,आफताब आलम, प्रताप कुमार सिंह आदि ने छापेमारी की। पुलिस को देख दोनों बदमाश वहां से भागने लगे तो पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से हथियार बरामद किया गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की तत्परता के कारण संभावित लूट की वारदात टल गई। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश के बारे में अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस मामले में नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.