Breaking News

छिनतई के दौरान बैटरी दुकानदार को मा’री गोली:बल्ब खरीदने के लिए निकले थे घर से, गेट के पास की फायरिंग

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार दो अपराधियों ने चेन छिनतई के दौरान बैटरी दुकानदार को गोली मार दी। उनके पैर में गोली लगी है। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी की है। जहां बैटरी दुकानदार मुन्ना साह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। गोली लगने के बाद वे नाला में गिर गए। लोगों के जुटने पर वे अपराधी फरार हो गए।

वहीं, लोगों ने मामले की जानकारी मिठनपुरा थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मिठनपुरा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल की जांच की। पीड़ित का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले में पीड़ित ने बताया कि वे बल्ब खरीदने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर बल्ब खरीदकर वापस आ रहे थे। गेट के पास पहुंचे तो दो युवक पास में आए।

गेट खोलने के दौरान एक ने पिस्टल निकाल लिया। दूसरा गले से चेन छीनने लगा। उन्होंने भी दूसरे का गला पकड़ लिया। दोनों के बीच झड़प होने लगी। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल तान दिया। फिर, फायर कर दिया। फायर करते ही दूसरे ने भी पिस्टल ताना, लेकिन गोली लग जाने पर दोनों फरार हो गए। वे लड़़खड़ा कर नाले में गिर गए। मामले में मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.