Breaking NewsDELHIHealth & Wellness

BigBreaking: निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले मौलाना की कोरोना वायरस से मौ’त…

निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले मौलाना की कोरोना वायरस से मौ’त

जोहानिसबर्ग. निजामुद्दीन के तबलीगी जमात मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हाल ही में वापस लौटे एक दक्षिण अफ्रीकी मौलाना की कोरोना वायरस (Coronavirus) सं’क्रमण के कारण मौ’त हो गई. यह जानकारी उनके परिजनों ने दी.
मौलाना यूसुफ टू’टला (80) ने भारत के निजामुद्दीन मरकज में 1-15 मार्च तक चले तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. यह वही मरकज है जो भारत के विभिन्न हिस्सों में वायरस संक्रमण का केंद्र बिंदु बनकर उभरा है. इसके अलावा विश्व के अन्य हिस्सों के हजारों लोगों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया था.


मंगलवार को मौ’त होने के बाद यूसुफ के श”व को इस्लामिक द’फन परिषद (आईबीसी) की तरफ से दिए गए एक बैग में रखकर दफ”नाया गया. मौलवी के परिवार के एक सदस्य ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर स्थानीय मीडिया को बताया कि टू’टला में भारत से लौटने के बाद से फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने लगे थे. बाद में निजी लैब की जांच में पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे.
उन्होंने कहा, ‘इ’लाज के बाद पिछले हफ्ते तक टू’टला की सेहत में काफी सुधार हुआ था लेकिन सोमवार सुबह से फिर से वह बीमा”र महसूस करने लगे. उनकी हा’लत तेजी से बि’गड़ती गई.’
बताया गया कि टू’टला को भारत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह नहीं माने. टू’टला का परिवार 14 दिन के लिए खुद ही पृथक वास में रह रहा है. हालांकि, अन्य किसी सदस्य में संक्र’मण की पुष्टि नहीं हुई है.
आईबीसी के अध्यक्ष सलीम काजी ने कहा कि देशभर में 21 दिन के लिए लागू लॉकडाउन का आठवां दिन होने के चलते सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के तहत सीमित संख्या में ही लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

दुनियाभर में कोरोना वायरस पर नजर रखने वाली संस्था जॉन्स हॉप्किन्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में 1,585 लोग इस विषाणु से संक्रमित हैं जबकि नौ लोगों की मौत हो चुकी है.

Sources zee news

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.