BIHARBreaking NewsKATIHARSTATE

कटिहार के पुलिस अधिकारी को आया फोन, बोला- लॉक डाउन में श’राब नहीं मिल रही, एक-दो बोतल का उपाय कर दीजिये न

एक तो बिहार में श’राबबंदी और उपर से लॉक डाउन. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी को फोन करें और कहे कि एक-दो बोतल शरा’ब का इंतजाम कर दीजिये. फिर समझिये कि क्या होगा. शरा’ब ही नहीं बल्कि लॉकडाउन के दौरान लोगों की अ’जीबोगरीब मांगों से पुलिस भारी प’रेशान है. लोग ऐसी ऐसी मांग कर रहे हैं कि स्वास्थ्य महकमे से लेकर पुलिस को उपाय नहीं सूझ रहा है।

कटिहार में पुलिस अधिकारी से मांगी श’राब

वाकया कुछ दिनों पहले का है. कटिहार के एक पुलिस अधिकारी के मोबाइल पर कॉल आया. लॉकडाउन के दौरान श’राब नहीं मिल रही है. प्लीज कुछ उपाय कर दीजिये. फोन पर श’राब की डिमांड सुन कर पुलिस अधिकारी हैरा’न रह गये. पुलिस ने मोबाइल नंबर के जरिये फोन करने वाले की तला”श की. फिर उसे धऱ द’बोचा. हालांकि आस पास के लोगों ने बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है. लिहाजा पुलिस को उस युवक को छोड़ना पडा.

लॉक डाउन के दौरान लोगों की अ’जीबो-गरीब मांग

मुंगेर पुलिस एक बुजुर्ग के लगातार फोन कॉल से काफी प’रेशान हुए. मुंगेर के हवेली खड़गपुर के कटिया बाजार में रहने वाले बुजुर्ग पति-पत्नी के घऱ का टेलीविजन खराब हो गया. कोई मैकेनिक घर आने को तैयार नहीं था. लिहाजा उन्होंने पुलिस को लगातार फोन करना शुरू कर दिया. बार-बार वे खुद के बुजुर्ग होने और घऱ में किसी जवान आदमी के न होने की बात कह रहे थे. बुजुर्ग के लगातार फोन कॉल से परेशान पुलिस ने आखिरकार मैकेनिक ढ़ूढ़ा और टीवी ठीक करवाया. 

बच्चे के लिए डायपर भी पुलिस से मांगा

मुंगेर में पुलिस के लिए सरदर्द यहीं खत्म नहीं हुआ. शहर के नीलम चौक पर रहने वाली एक महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपने बच्चे के लिए डायपर भेजने की मांग की. कोरोना को लेकर बनाये गये हेल्पलाइन नंबर पर तैनात कर्मचारी ने महिला को समझाया लेकिन वो समझने को तैयार नहीं हुई. फिर हेल्पलाइन कर्मचारी ने महिला को थानेदार का नंबर दे दिया. थानेदार के पास भी लगातार कॉल गये. हार कर थानेदार ने सिपाही के हाथों महिला के घऱ पर डायपर भेजा.  

SSP बोले-प्रसाद का लड्डू तक पुलिस से मांग रहे हैं लोग

भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि पुलिस लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने की हर संभव कोशिश कर रही है. लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाये जा रहे हैं. लेकिन लोगों की ऐसी ऐसी डिमांड आ रही है कि पुलिस परेशान है. रामनवमी के दौरान कई लोगों के पुलिस को फोन कर लड्डू भेजने तक की मांग कर डाली. एसएसपी ने लोगों से बेहद जरूरी काम के लिए ही पुलिस को फोन करने की अपील की है.

चॉकलेट-बिस्किट तक की हो रही फरमाइश

दरअसल पुलिस के लिए कई बच्चे भी परेशानी खड़ा कर रहे हैं. भागलपुर के एक पुलिस अधिकारी को एक बच्चे ने फोन कर चॉकलेट और बिस्किट भेजने को कहा. बच्चे को समझाया गया लेकिन वो नहीं माना. बाद में थानेदार को बोल कर उसके घर तक चॉकलेट-बिस्किट पहुंचाया गया,. एक बच्चे ने पेंटिंग के लिए कलर भेजने की मांग कर दी. परेशान होकर पुलिस को कलर की भी व्यवस्था करनी पड़ी

Input: 1stbiharjharkhand