Breaking NewsMADHYA PRADESHSTATE

Breaking News: इंदौर के जिस इलाके में डॉक्टरों पर हुआ था ह’मला, वहां निकले कोरोना के 10 सं’क्रमित…

मध्य प्रदेश के इंदौर में जिस टाटपट्टी बाखल इला’के में कोरोना सं’दिग्ध को देखने गए डॉक्टरों की टीम पर प’त्थरबाजी हुई थी, उसी इला”के से कोरोना के 10 पॉजिटिव म’रीज निकले हैं. यह वही इला’का है जहां 1 अप्रैल को स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर लोगों ने पथराव किया था.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को भेजे गए सैंपल में से 16 पॉजिटिव म’रीज पाए गए हैं. 16 में से 10 लोग इसी टाटपट्टी बाखल इलाके के हैं जहां पर पत्थरबाजी हुई थी. इनमें 5 पुरुष और 5 महिलाएं हैं. इनकी उम्र 29 साल से 60 साल तक है.

डॉक्टरों की टीम पर हुआ था हम’ला

इंदौर का यह वही इलाका है जहां 1 अप्रैल को स्क्रीनिंग करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर प’थराव हुआ था जिसके बाद देश भर में घ”टना की निं’दा हुई थी. बाद में डॉक्टरों पर ह’मला करने वालों पर कलेक्टर ने रासुका लगाकर जे’ल भेज दिया था.

इस बीच, गृह मंत्रालय ने डॉक्टरों और उनकी टीम की सुरक्षा को लेकर राज्यों को खत लिखा है. गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर कहा है कि जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं में काम कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें. पत्र में स्वास्थ्य और सीमावर्ती श्रमिकों पर हमले के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के बारे में भी लिखा है. ये जानकारी गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने दी.सिर्फ इंदौर ही नहीं, बीते दिनों देश के कई शहरों से इस तरह के मामले सामने आए थे. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि जो लोग संकट की घड़ी में भगवान के रूप में हमारे लिए काम कर रहे हैं, उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना बिल्कुल गलत है. यूपी से लेकर बिहार तक और अन्य राज्यों में भी डॉक्टरों की टीम पर हमले की खबर है. तेलंगाना में भी एक मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर हम’ला बोल दिया था जिसके बाद वहां की सरकार ने कड़ी का’र्रवाई करते हुए मामला द’र्ज किया था.

Input: Aajtak

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.