Breaking News

राजगीर-वाराणसी एक्स. 29 अप्रैल तक नहीं चलेगी:पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव

वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण 14224/14223 वाराणसी-राजगीर एक्सप्रेस का परिचालन 16 फरवरी से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगा। वाराणसी से 16 फरवरी से 28 अप्रैल तक प्रस्थान करने वाली 14224 वाराणसी-राजगीर एक्सप्रेस और राजगीर से 16 फरवरी से 29 अप्रैल तक प्रस्थान करने वाली 14223 राजगीर-वाराणसी का परिचालन रद्द रहेगा।

उधर, 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस के खगड़िया और मानसी स्टेशनों पर ठहराव के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। पाटलिपुत्र से 1 मार्च से प्रस्थान करने वाली 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस 12.48 बजे खगड़िया पहुंचकर 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह 1.25 बजे मानसी पहुंचकर 1.27 बजे प्रस्थान करेगी।

इधर, पूर्व मध्य रेल पहले से चलाई जा रही 7 जोड़ी ट्रेनों के अलावा नौ और होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा। नौ जोड़ी यानी 18 ट्रेनों के परिचालन की अधिसूचना बुधवार को जारी हुई। इनमें 04066 दिल्ली-पटना सुपरफास्ट 4 और 6 मार्च और 04065 पटना-दिल्ली सुपरफास्ट 5 और 7 मार्च को चलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.