Breaking News

शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण:चकिया थाना में मामला दर्ज, केस ट्रू होने पर आरोपी की होगी गिरफ्तारी

मोतिहारी में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण का आरोप लगाए हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। आवेदन देने के दस दिन बीत जाने के बाद भी चकिया पुलिस कोई करवाई नहीं कर सकी है। इतना ही नहीं जब इस मामले में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा की इस तरह के मामले में हम कुछ नहीं बोलेंगे। दरअसल दर्शक मामला चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया की 2017 में जब मैं गर्ल्स हाई स्कूल चकिया में नौवीं की छात्रा थी, तब थाना क्षेत्र के कुअवा गांव के सोनू कुमार मेरा पीछा करता था, फिर उसने हमसे दोस्ती करने के लिए कहा, जब दोस्ती हो गई वह दोस्ती प्यार में बदल गया, प्यार इतना बढ़ा की दोनों एक दूसरे को होने के लिए राजी हो गए, इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना, लेकिन जब शादी के लिए कहा करती थी तो बहाना बना कर बातों को टाल देती था, कभी भाई के शादी का बहाना बनाता तो कभी कुछ लेकिन कभी यह नहीं कहा की शादी नहीं करेंगे, शादी करेंगे कुछ दिन बाद, जब जनवरी में मुझे पता चला की उसकी शादी कहीं और होने जा रही है तो, मैं उससे पूछी तो शादी से इंकार कर दिया, जब थाने में जाने की बात कही तो जान से मारने की धमकी देने लगा, और कहा की जहां जाना है जाओ मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। तब मैं थाना पहुंची जहां थाने में लिखित आवेदन दी, दस दिन से अधिक हो गया लेकिन पुलिस उस मामले में कोई कार्रवाई अब तक नहीं की हैं। आखिर हम जाए तो कहा जाए

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.