Breaking News

प्यार में 10वीं की छात्रा ने दी जान:मोबाइल में हसबैंड जी के नाम से था बॉयफ्रेंड का नंबर; फंदे से लटकी मिली

आरा में 10वीं की स्टूडेंट ने रविवार शाम घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 20 साल की शिवानी कुमारी रील बनाने की शौकीन थी। वो एक साल से आरा में अपने चाचा और दादी के साथ रह रही थी। उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। उनका बर्तन का कारोबार है।/

पिछले कुछ दिनों से शिवानी एक लड़के से बात कर रही थी। उसके मोबाइल में हसबैंड जी के नाम से उसका नंबर सेव था। कुछ दिनों से वो परेशान बी चल रही थी। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

मामला आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया मोहल्ले का है। रविवार की देर रात इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग के कारण वह फंदे से झूल गई।

शिवानी कुमारी की उम्र 20 साल थी। वो रील बनाने की शौकीन थी।- फाइल फोटो।

शिवानी कुमारी की उम्र 20 साल थी। वो रील बनाने की शौकीन थी।- फाइल फोटो।

उसके मोबाइल में हसबैंड जी नाम से एक नंबर भी सेव मिला। उस नंबर से लगातार उसके वॉट्सऐप पर कॉल आया था। इसी नंबर से लास्ट कॉल भी आया था। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रविवार शाम को झगड़ा हुआ होगा। इसके बाद गुस्से में आकर शिवानी ने जान दे दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया और छानबीन में जुटी गई।

शिवानी के चाचा विष्णु शंकर ने बताया कि शिवानी इंटर की छात्रा थी। शिवानी काफी खुशमिजाज लड़की थी और सब से मिल जुलकर रहा करती थी। वह रील्स बनाने की शौकीन थी। उसके माता पिता और भाई दिल्ली में रहकर बर्तन का बिजनेस करते हैं।

वह एक साल से यहां अपने दादी के पास उनकी देखभाल करने के लिए रह रही थी। रविवार देर शाम जब हम लोग काम पर थे और उसकी दादी नीचे थी। उसी बीच उसने छत पर कमरे में गई। वहां दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते शिवानी के चाचा विष्णु शंकर।

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते शिवानी के चाचा विष्णु शंकर।

फांसी के फंदे से लटक रही थी

चाचा विष्णु शंकर ने बताया कि काफी देर बाद जब वह नीचे नहीं आई तो उसकी दादी ने उसे बुलाने के लिए कमरे में गई। उसकी लाश देख दादी दंग रह गई। उन्होंने इसकी सूचना हम लोगों को दी। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटक रही थी।

इसके बाद शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिया। चाचा विष्णु शंकर ने बताया कि वह फोन पर किसी से बात करती थी। लेकिन हम लोगों के सामने नहीं। उसने खुद फांसी लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि, उसने खुदकुशी क्योंकि इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि लड़की के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों का कहना है कि शिवानी अपने चार बहन व दो भाई में सबसे बड़ी थी। परिवार में मां गीता देवी, तीन बहन सलोनी, स्वीटी, लाली व दो भाई बादल एवं वीर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.